उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए. इस फेरबदल में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के शीर्ष पदों पर बदलाव किया गया है.
गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. वहीं, गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड़ अब गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की कमान संभालेंगे.
फेरबदल के तहत वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज भेजा गया है. प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना के पद पर लखनऊ में तैनाती दी गई है. लखनऊ रेंज की IG किरण एस को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.
ADG स्तर पर रमित शर्मा को लखनऊ जोन और प्रवीण कुमार को बरेली जोन की जिम्मेदारी दी गई है. DIG स्तर पर भी कई रेंज बदली गई हैं. गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में तैनात DCP सुनीति को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि DCP प्रीति यादव को 15वीं वाहिनी PAC, आगरा भेजा गया है.
