उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार, 19 सितंबर 2026 को 35 IPS अधिकारियों के तबादले किए. नई तैनातियों में लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, कानपुर नगर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज और गाजियाबाद समेत कई प्रमुख पुलिस कमिश्नरेट और इकाइयां शामिल हैं.

तबादला आदेश के मुताबिक, चारू निगम को 47वीं वाहिनी PAC, गाजियाबाद का सेनानायक बनाया गया है. श्रवण कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में DCP और प्रमोद कुमार को साइबर मुख्यालय, लखनऊ में SP की जिम्मेदारी दी गई है.

रविशंकर नीम को 2वीं वाहिनी SSF, गोरखपुर का सेनानायक बनाया गया है. अतुल शर्मा को अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ में SP और सोनम कुमार को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में DCP नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा रविंद्र कुमार को आगरा, विवेक कुमार को आगरा, अभय नाथ त्रिपाठी को कानपुर नगर, राजेश कुमार पांडेय को वाराणसी और विनीत भटनागर को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में DCP की जिम्मेदारी मिली है. सूची में 11 ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें PPS से IPS संवर्ग में पदोन्नति के बाद नई तैनाती दी गई है.