उत्तर प्रदेश में स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरण अभियान की शुरुआत 15 नवंबर 2026 को होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे.
कार्यक्रम में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के विद्यार्थी शामिल होंगे. इसके बाद प्रदेश के अन्य जिलों में शिक्षण संस्थानों के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे.
सरकार के अनुसार, योजना के तहत अब तक करीब 60 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जा चुके हैं. वर्ष 2026-27 में 25 लाख नए टैबलेट की आपूर्ति जिलों को शुरू की गई है.
योजना का लाभ स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास, चिकित्सा, कृषि तथा अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों के पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा. लाभार्थियों का विवरण संबंधित शिक्षण संस्थानों के माध्यम से DigiShakti पोर्टल पर सत्यापित किया जाता है.
सरकार ने योजना का व्यापक लक्ष्य प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को डिजिटल उपकरणों से जोड़ना रखा है.
