उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में रविवार, 22 नवंबर 2026 को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया. शासन की जारी सूची के अनुसार 144 पुलिस उपाधीक्षकों और सहायक पुलिस आयुक्तों का तबादला किया गया है. अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.
सूची के अनुसार शोभित कुमार को बुलंदशहर से कानपुर देहात, दिलीप कुमार सिंह को कानपुर नगर कमिश्नरेट से मीरजापुर, सुजीत कुमार दुबे को लखनऊ कमिश्नरेट से अयोध्या और शुभम तोदी को आजमगढ़ से संभल भेजा गया है. अतुल कुमार सिंह-प्रथम को अमेठी से महराजगंज तथा महेंद्र कुमार शुक्ला को अयोध्या से महोबा तैनाती मिली है.
इसके अलावा नीलम बिष्ट को बागपत से महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ भेजा गया है. इंद्र मोहन बड़ौला को मुजफ्फरनगर, प्रदीप कुमार मौर्य को ललितपुर और शुभेंदु सिंह को बस्ती की जिम्मेदारी दी गई है. कई अधिकारियों को लखनऊ, प्रयागराज, गाजियाबाद, वाराणसी और आगरा कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है.
तबादला सूची में दो प्रस्तावित स्थानांतरण निरस्त किए जाने और एक अधिकारी की मौजूदा तैनाती बरकरार रखने का भी उल्लेख है.
