उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 IPS और 18 PPS अधिकारियों समेत कुल 28 अधिकारियों का तबादला किया है. तबादला आदेशों में पुलिस कमिश्नरेट, जिलों, प्रशिक्षण संस्थानों और विशेष पुलिस इकाइयों में नई तैनातियां की गई हैं.
पुनीत द्विवेदी को पुलिस मुख्यालय से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर भेजा गया है. वहीं, माविश टांक को सोनभद्र से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनाती मिली है. नवीन कुमार सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट से हटाकर पुलिस महानिदेशक के स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है. इन्दुप्रभा सिंह को भी लखनऊ कमिश्नरेट में अपर DCP बनाया गया है.
तबादला सूची में नेहा को वाराणसी से गौतमबुद्ध नगर, शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा और अमित कुमावत को लखनऊ से गाजियाबाद भेजे जाने का उल्लेख है. इसके अलावा कई अधिकारियों को एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, PAC और जिलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.
PPS अधिकारियों में आजमगढ़, सोनभद्र, शाहजहांपुर, मथुरा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मैनपुरी और मुरादाबाद समेत कई स्थानों पर बदलाव किया गया है.
