उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 IPS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. इस फेरबदल में नोएडा और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के प्रमुखों की अदला-बदली भी शामिल है.

2000 बैच की IPS अधिकारी लक्ष्मी सिंह को गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उनकी नई तैनाती की तारीख 27 नवंबर 2026 दर्ज है.

गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड अब गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा के पुलिस कमिश्नर होंगे. लक्ष्मी सिंह नवंबर 2022 से गौतम बुद्ध नगर पुलिस की कमान संभाल रही थीं.

फेरबदल में लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और बरेली समेत कई क्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं. लखनऊ रेंज के IG किरण एस को वाराणसी का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज भेजा गया है.

रेंज, जिला, PAC और विशेष पुलिस इकाइयों में भी बदलाव किए गए हैं. तीन पहले जारी तबादला आदेशों को रद्द कर कुछ 2020 बैच के अधिकारियों की नई तैनाती की गई है.