उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों का तबादला किया है. इनमें 10 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और 18 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारी शामिल हैं. तबादला आदेश के तहत कई अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट, जिलों और विशेष पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.
IPS अधिकारियों में पुनीत द्विवेदी को पुलिस मुख्यालय से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है. नीतू को वाराणसी से गौतमबुद्धनगर, शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा और अमित कुमावत को लखनऊ से गाजियाबाद भेजा गया है. किरण यादव को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी मिली है.
पुष्कर वर्मा को प्रयागराज से फतेहगढ़, आदित्य को आगरा से बदायूं और शैव्या गोयल को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है. भवरे दीक्षा अरुण को मेरठ पुलिस प्रशिक्षण स्कूल और माविस टाक को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनाती दी गई है.
18 PPS अधिकारियों के तबादलों में मुरादाबाद, आजमगढ़, मऊ, सोनभद्र, शाहजहांपुर, मथुरा, अलीगढ़, मैनपुरी और मेरठ से जुड़ी नियुक्तियां शामिल हैं. नवीन कुमार सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से पुलिस महानिदेशक के स्टाफ ऑफिसर के पद पर भेजा गया है. इसके अलावा ATS, ANTF, PAC, SSF, ACO और पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है.
