उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 नवंबर 2026 को 10 IPS अधिकारियों का तबादला किया. इसके साथ ही 18 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के PPS अधिकारियों की भी नई तैनाती की गई. फेरबदल का असर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के अलावा नोएडा, आगरा, गाजियाबाद, प्रयागराज, सोनभद्र और अन्य जिलों पर पड़ा है.

2020 बैच के IPS अधिकारी पुनीत द्विवेदी को DGP मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) नियुक्त किया गया है. 2022 बैच की IPS अधिकारी माविस टाक को सोनभद्र की अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी से हटाकर लखनऊ में ADCP बनाया गया है. PPS अधिकारी इन्दुप्रभा सिंह को भी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ADCP नियुक्त किया गया है.

अन्य IPS अधिकारियों की नई तैनाती

नीतू को वाराणसी से गौतमबुद्ध नगर, शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा और अमित कुमावत को लखनऊ से गाजियाबाद भेजा गया है. किरण यादव को ANTF मुख्यालय में ऑपरेशन की जिम्मेदारी मिली है. पुष्कर वर्मा को फतेहगढ़, आदित्य को बदायूं और भावरे दीक्षा अरुण को मेरठ में नई तैनाती दी गई है. शाव्या गोयल को गौतमबुद्ध नगर से गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है.