उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को खराब मौसम की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम तंत्र के प्रभाव से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.
गोरखपुर प्रशासन ने आपदा नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है.
किसानों से फसल को सुरक्षित करने की तैयारी करने को कहा गया है. वहीं, जर्जर भवनों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है. खराब मौसम के दौरान लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.
