वाराणसी में भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस और विशेष अवसर पर एयरशो आयोजित किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हवाई प्रदर्शन को देखा. कार्यक्रम के दौरान लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों और परिवहन विमानों ने आसमान में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया.

एयरशो का प्रमुख आकर्षण सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान रहा. विंग कमांडर एस. भार्गव के नेतृत्व में सुखोई ने तेज गर्जना के साथ उड़ान भरते हुए अपनी शक्ति और सटीकता का प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन में सुखोई विमानों के जरिए ऊंचाई पर एरियल फोटोग्राफी और खुफिया निगरानी क्षमता भी दिखाई गई. नमो घाट के आसपास मौजूद लोगों ने विमानों की उड़ान और हवाई करतब देखे. कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना के विभिन्न विमानों और उनकी परिचालन क्षमताओं को सामने रखा गया.