वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित NDTV Creators’ Manch के ‘गंगा किनारे’ सत्र में काशी की सांस्कृतिक विरासत और गंगा संरक्षण पर चर्चा हुई. काशी राजघराने के उत्तराधिकारी अनंत नारायण सिंह ने कहा कि गंगा को प्रदूषण से मुक्त रखने की जिम्मेदारी केवल किसी एक संस्था या व्यक्ति की नहीं है. इसके लिए नागरिकों समेत समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा.

सत्र में सामाजिक इतिहासकार और सांस्कृतिक मानवविज्ञानी प्रो. बद्री नारायण तिवारी तथा Havas Media Network India के CEO मोहित जोशी भी शामिल हुए. चर्चा में काशी की परंपराओं, शिल्प, सांस्कृतिक स्मृति और बदलते समय में उनकी रक्षा के उपायों पर विचार साझा किए गए.

NDTV Creators’ Manch का वाराणसी संस्करण 28 से 30 नवंबर तक नमो घाट पर आयोजित किया जा रहा है. इस वर्ष कार्यक्रम का विषय ‘जश्न बनारसिया’ है, जिसमें कला, संगीत, साहित्य, पर्यटन और विरासत से जुड़े विभिन्न सत्र रखे गए हैं.