वाराणसी के नमो घाट पर 29 और 30 नवंबर को NDTV Creators Manch 2026 का दो दिवसीय आयोजन होगा. आमंत्रण-आधारित इस कार्यक्रम में शास्त्रीय और समकालीन संगीत, साहित्य, कविता, हास्य, नृत्य, कला, आध्यात्मिकता और विरासत से जुड़े सत्र शामिल किए गए हैं.

कार्यक्रम की शुरुआत ‘इतिहास लाइव’ से होगी, जिसमें पद्म विभूषण गिरिजा देवी की शिष्य-परंपरा से जुड़े कलाकार प्रस्तुति देंगे. लेखक और पटकथा लेखक अक्षत गुप्ता काशी की सांस्कृतिक कल्पना पर बात करेंगे. कार्यक्रम में ‘गंगा किनारे’ चर्चा के दौरान सामाजिक इतिहास, गुलाबी मीनाकारी और बनारस की विरासत पर संवाद होगा.

पहले दिन कैलाश खेर और उनका बैंड KAILASA प्रस्तुति देंगे, जिसके बाद नमो घाट पर गंगा आरती होगी. दूसरे दिन तबला वादक बिक्रम घोष, कवि व्योमेश शुक्ल, सरोद वादक पंडित अंशुमान महाराज और कथक कलाकार विशाल कृष्ण कार्यक्रम का हिस्सा होंगे.

आयोजन में कला-संस्कृति के भविष्य, पर्यटन, विरासत संरक्षण और रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर भी चर्चा होगी. कार्यक्रम का समापन ‘भजन से बीट्स तक’ सत्र से प्रस्तावित है.