पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर को मौसम का मिजाज बदल गया है. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और आसपास के जिलों में बादल छाए रहने के साथ आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है.
स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और बदायूं में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और आगरा में कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है.
तापमान में गिरावट के आसार
बारिश और तेज हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. सुबह और शाम ठंडक बढ़ेगी, हालांकि दोपहर में उमस और गर्मी बनी रह सकती है. 16 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.
मौसम विभाग की चेतावनी के दौरान लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी गई है.
